{"_id":"683b5ff6c494bc80530f4b35","slug":"two-youths-including-a-teacher-died-of-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141000-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हार्टअटैक से शिक्षामित्र समेत दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हार्टअटैक से शिक्षामित्र समेत दो युवकों की मौत
Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग शिक्षामित्र समेत दो की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शवों के अंतिम संस्कार कर दिए हैं।
क्षेत्र के गांव मेहरपुर गुर्जर निवासी ब्रजेश कुमार (35) शिक्षामित्र थे। वह प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम ब्रजेश कुमार के सीने में दर्द हुआ तो निजी चिकित्सक से उपचार करवाया तो राहत मिल गई। रात करीब 12 बजे फिर से सीने में दर्द होने पर परिजन उपचार के लिए हसनपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर के पास मौत हो गई।
वहीं आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी दानी सिंह का बड़ा बेटा महिपाल सिंह (32) गांव में चौराहे पर बैठकर दोस्तों के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक महिपाल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में दोस्त उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिपाल ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चे छोड़े हैं।