फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two women working in the field attacked by jackals, injured

गीदड़ों ने खेत में काम रहीं दो महिलाओं पर किया हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two women working in the field attacked by jackals, injured
खेत पर काम कर रही दो महिलाओं पर गीदड़ों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोकापुर निवासी जीवनियां पत्नी हरिसिंह और दरियापुर निवासी माया पत्नी कलुआ बुधवार सुबह लगभग नौ बजे गेहूं के खेत में बालियां बीन रही थीं। इसी बीच गन्ने के खेत से निकले दो गीदड़ों ने महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने लाठी डंडों की सहायता से गीदड़ों को दौड़ाया। हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गीदड़ों को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है गीदड़ पागल हो गए हों। ऐसे में यदि गीदड़ पागल हैं, तो वह और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए गीदड़ों का पकड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed