{"_id":"6176f654af0c5008687c8686","slug":"two-women-including-the-former-head-died-of-fever-hasanpur-news-mbd4073990189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पूर्व प्रधान सहित दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पूर्व प्रधान सहित दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर/डिडौली। जनपद में डेंगू और बुखार कहर बरपा रहा है। रोजाना लोगों की जान लील रहा है। डेंगू और बुखार की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग फेल हो गया है। सोमवार को पूर्व प्रधान सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 20 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में 334 मरीज बुखार के मिले हैं। लगातार बढ़ते प्रकोप से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना है।
हसनपुर क्षेत्र के मंगरौला गांव निवासी पूर्व प्रधान सुशीला देवी पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थीं। वह पास के ही निजी चिकित्सक के उपचार करा रही थीं। फायदा होने की बजाय और हालत बिगड़ती गई। सोमवार सुबह को खुद ही वह ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव से हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां पहुंची। तभी उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे छोड़े है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
उधर डिडौली कोतवाली के नीली खेड़ी गांव में दिनेश कुमार का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मुन्नी देवी (45) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पीड़ित महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद के अस्पतालों में 3876 लोग इलाज कराने पहुंचे थे। इसमें 334 लोगों बुखार के मिले हैं। जबकि 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा टाइफाइड के 6 और डायरिया के 32 मरीज मिले हैं। अब तक जिले में डेंगू के 346 मरीज मिल चुके हैं।