फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two subinspector line hajir

हसनपुर एसएसआई सहित दो दरोगा लाइन हाजिर.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
two subinspector line hajir
अमरोहा। एसपी ने शनिवार की रात जनपद के सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमें हसनपुर एसएसआई और आदमपुर थाने में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं ब्रजघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को ट्रैफिक इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि हसनपुर एसएसआई संजय यादव पंद्रह दिन की ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि आदमपुर थाने में तैनात दरोगा देवेंद्र सिंह विवेचनाओं में लापरवाही बरत रहे थे, अन्य कई मामलों में उनकी शिकायतें मिली रही थीं। सीओ हसनपुर की आख्या पर उन्होंने लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत जितेंद्र कुमार को अमरोहा नगर कोतवाली का एसएसआई बनाया है। इसके अलावा राकेश कुमार शर्मा को हसनपुर से अमरोहा देहात, रामगोपाल शर्मा को आदमपुर से नौगावां सादात और गजरौला थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार को ब्रजघाट चौकी प्रभारी बनाया है। जबकि पिछले करीब दस दिनों से रिक्त चल रहे ट्रैफिक इंचार्ज के पद पर ब्रजघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed