फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sons fraudulently got the plots registered in their names, now they are threatening

Amroha News: दो बेटों ने धोखे से प्लॉट अपने नाम कराए, अब दे रहे धमकी

Thu, 19 Dec 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two sons fraudulently got the plots registered in their names, now they are threatening
अमरोहा। नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला से उसके ही दो बेटों ने धोखे से प्लॉट अपने नाम करा लिया। महिला पुलिस के पास पहुंची तो वहां भी उसे न्याय नहीं मिला। अब वृद्धा ने डीआईजी को शिकायतीपत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, महिला का आरोप है कि दोनों बेटों ने फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खातों से साढ़े छह लाख रुपये भी निकाल लिए हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के एक मोहल्ले निवासी वाली दिव्यांग वृद्धा ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। आरोप है कि उसके दो बड़े बेटे उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। जबकि, तीसरा और छोटा बेटा उसका ख्याल रखता है। उसके छोटे बेटे ने अपने व्यवसाय से कमाई करके एक खाता उसके नाम से खुलवाया। वहीं, इस खाते से निकाले रुपयों से एक प्लाट खरीदा था। आरोप है कि उसके दोनों बेटों ने धोखाधड़ी से पेंशन बनवाने के नाम पर तहसील ले जाकर प्लाट को अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके एक बार में एक लाख रुपये व दूसरी बार में साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही उसके कब्जे में रखे दस लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए हैं। जब उसे जानकारी हुई तो उसने अपने दोनों बेटों से अपनी संपत्ति और पैसे मांगे। इस पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। इस समय वह अपनी बड़ी बेटी के पास दिल्ली में बेसहारा होकर जीवन व्यतीत कर रही है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने डीआईजी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article