फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two smugglers arrested with one kg of opium

एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with one kg of opium
अमरोहा। गश्त के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। बाजार में अफीम की कीमत दस लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब सात बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा टीम के साथ धनौरा रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी ईदगाह रोड की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखा। दोनों के हाथों में थैले थे। पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं रुके। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलो अफीम बरामद हो गई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दिलशाद उर्फ दिल्लू निवासी मोहल्ला लकड़ा शाहविलायत रोड अमरोहा और रिजवान मूल निवासी गांव चूनामारी थाना राउटा जिला किशनगंज बिहार वर्तमान निवासी मोहल्ला अफगान अमरोहा बताया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपी अफीम तस्कर हैं। अफीम रिजवान कहीं से लेकर आया था और दिलशाद को बिक्री करने का ऑफर दिया था। मुख्य आरोपी रिजवान घरों में जाकर बच्चों को पढ़ाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत करीब दस लाख रुपये है। दोनों आरोपियों का नेटवर्क कहा-कहा है, यह लोग अफीम कहां से लेकर आते थे, इस कनेक्शन को तलाशने के लिए टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed