फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sides clashed for parking the bike outside the house, sticks and sticks

घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर भिड़े दो पक्ष चले लाठी-डंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed for parking the bike outside the house, sticks and sticks
घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मोहल्ले के लोगों ने बामुश्किल विवाद शांत कराया। दोनों पक्षों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह घटना नौगावां सादात के मोहल्ला बुध बाजार की है। मोहल्ले में याकूब कुरैशी और महबूब के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मोहल्ले के लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed