फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two players won gold and silver medals in North Zone boxing

Amroha News: नॉर्थ जोन बाॅक्सिंग में दो खिलाड़ियों ने हासिल किए स्वर्ण व रजत पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two players won gold and silver medals in North Zone boxing
अमरोहा। सीबीएसई की नॉर्थ जोन फर्स्ट बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 26 से 29 अक्तूबर तक हुआ। प्रतियोगिता में दिव्यांशी सैनी ने गोल्ड और भूमिका चौधरी ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी के खिलाड़ियों ने विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव और कोच निर्भय विश्नोई ने बताया कि हिल्टन कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी सैनी ने जूनियर वर्ग में 46 से 48 में किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और उसका सीबीएसई नॉर्थ जोन बाॅक्सिंग टीम में चयन हुआ। अब वह सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग करेगी। सेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की भूमिका चौधरी ने 48 से 52 किलोग्राम में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। स्वागत समारोह में दिव्यांशी सैनी ने बताया कि मुझे स्वर्ण पदक जीत कर बहुत खुशी हुई। भूमिका चौधरी ने बताया कि वह जीत हासिल कर बेहद खुश हैं। बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सार्दुल अग्रवाल ने दोनों को बधाई दी। इस दौरान मनीष सैनी, विनीता सैनी, उषा शर्मा, प्रेरक चौधरी, कृतिका सिंह, ठाकुर हिरत, युविका सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed