फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two people were sentenced to two years, two months and 11 days in prison for fraud and possession of a firearm.

Amroha News: धोखाधड़ी व तमंचा रखने में दो दोषियों को दो साल दो माह 11 दिन की सजा

Thu, 27 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two people were sentenced to two years, two months and 11 days in prison for fraud and possession of a firearm.
अमरोहा। धोखाधड़ी व तमंचा रखने वाले दो दोषियों को कोर्ट ने दो साल दो महीना 11 दिन की सजा सुनाई है। साथ ही छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों दोषी जमानत पर जेल से बाहर थे।
विज्ञापन


यह मामला सैदनगली थाने से जुड़ा है। नौ सितंबर 2023 को वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार, दरोगा चुन्नीलाल, अरुण कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिसकर्मी गलसुआ चौराहे पर पहुंचे थे। तभी सामने से चार लोग आते दिखाई दिए। चारों अभियुक्तों ने अपने नाम बछरायूं थानाक्षेत्र के ढ्योटी निवासी सद्दाम और बिजनौर के चांदपुर की फीना कॉलोनी निवासी गुलफाम, रिजवान व सुहेल बताए थे। आरोपियों से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ था। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का गांव निवासी किसान के घर में हुए चोरी के सोने-चांदी के जेवर व रुपये भी मिले थे।
विज्ञापन

इन आरोपियों में एचोड़ा कम्बोह में भी चोरी की थी जबकि रजबपुर थानाक्षेत्र के अहमदपुर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी चोरी का सामान बरामद होने और अवैध तमंचा रखने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, चारों जमानत पर थे। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम तृतीय की अदालत में चल रही थी। कोर्ट सुनवाई करते हुए सद्दाम और गुलफाम को चोरी व तमंचा रखने के आरोप में दोषी पाया। साथ ही दोनों को दो साल दो महीना 11 दिन की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed