फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two patients admitted on one bed, four more cases of dengue found

Amroha News: एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, डेंगू के चार केस और मिले

Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two patients admitted on one bed, four more cases of dengue found
अमरोहा। बुखार और डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू के चार मरीज और मिले हैं। बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल है। यही नहीं किसी बेड पर तीन तो किसी पर दो मरीजों को इलाज किया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1180 मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा बुखार के थे। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित 10 मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें जोया के मोहल्ला चौधरियान का रहने वाला 26 वर्षीय से युवक, जामा मस्जिद की रहने वाली 28 वर्षीय महिला और अमरोहा के मोहल्ला इकबाल नगर रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति और बैंक कॉलोनी का रहने वाला 32 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मलेरिया आशंकित 68 मरीजों की जांच कराई गई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर ने तुरंत डेंगू के मरीजों को वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जबकि, जनरल वार्ड में बुखार के 39 मरीज का इलाज चल रहा है। मंगलवार को स्थिति यह रही कि जनरल वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो और तीन-तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि, पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त किए जाने के दावे किए थे। लेकिन, अचानक मरीज बढ़ने पर सभी दावे हवाई साबित हुए। उधर डेंगू वार्ड में भी छह मरीज का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बदलते मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज का उपचार किया जा रहा है। किसी की भी गंभीर हालत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा। करवट ले रहा मौसम का मिजाज ठंडा होता जा रहा है। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा तो धूप की तपिश भी कम हुई। पछुआ हवा के चलने से पारे में और गिरावट का अनुमान जताया है। पछुआ हवा के झोंकों से ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से तापमान में और गिरावट होने व सर्दी बढ़ने की बात कही है। इधर मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। शहर से बाहरी इलाकों में सुबह आठ बजे तक हल्का कोहरा दिखाई दिया। फिर दिनभर धूप रही, लेकिन तपिश का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिला कृषि अधिकारी बबूल सिंह ने बताया कि पछुआ हवा से धुंध छटेगी पर सुबह-शाम का कोहरा आने वाले दिनों में घना होता जाएगा। रात में शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता में भी कमी आ सकती है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ये मौसम लोगों की सेहत के लिए मुफीद नहीं है। दिन और रात के मौसम को लेकर लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed