फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two Nandois molested a married woman, case against five

Amroha News: विवाहिता से दो नंदोई ने की छेड़खानी, पांच पर केस

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Two Nandois molested a married woman, case against five
अमरोहा। ससुराल वालों ने धोखे में रखकर युवती की शादी मनोरोगी युवक से करा दी। बाद में पता चलने पर उसके होश उड़ गए। वह किसी तरह अपना समय व्यतीत करने लगी। आरोप है कि नंदोई में उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।संभल जनपद के थाना असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी की शादी गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पति मनोरोगी है, लेकिन शादी से पहले विवाहिता और उसके मायके वालों को इससकी जानकारी नहीं थी। शादी के बाद विवाहिता को इसकी जानकारी हुई। उसने मायके वालों को बताया लेकिन मायके वालों के समझाने पर विवाहिता ससुराल में रहती रही, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे, जबकि दो नंदोई विवाहिता पर गलत नजर रखता था और छेड़खानी करता था।
विज्ञापन

9 जनवरी 2022 की रात को भी दोनों ने छेड़खानी की। पीड़िता ने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed