फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more accused of Chhanga Darwaza ruckus case arrested

प्रकरण के दो आरोपी और गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of Chhanga Darwaza ruckus case arrested
छंगा दरवाजा बवाल प्रकरण के नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। वहीं मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

जनपद में 18 मार्च को होली थी। इस दौरान मोहल्ला छंगा दरवाजा के लोग धर्मशाला के सामने डीजे लगाकर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान डीजे तेज आवाज के साथ बज रहा था। इस दौरान पहुंचे दूसरे वर्ग के लोगों ने डीजे की तेज आवाज को लेकर नाराजगी जताई और बंद कराने की मांग की। बस इसी बात को लेकर दोनों वर्गों में कहासुनी हो गई थी। दोनों वर्गों के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया था। एक वर्ग के लोगों ने छतों से पथराव किया थी। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जबकि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बवाल में शामिल आमिर और बाबू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब तक आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, बुधवार को भी मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी रही। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed