फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two miscreants from Sambhal arrested for snatching earrings from a woman.

Amroha News: महिला से कुंडल लूटने वाले संभल के दो बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants from Sambhal arrested for snatching earrings from a woman.
अमरोहा। दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला से सिगरेट-गुटखा लेने के बहाने कुंडल झपटकर फरार हुए संभल के दो बदमाशों को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटे गए कुंडल, तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। देहात थाना पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संभल के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अर्जुन कुमार और शाने अली शामिल हैं। सात अगस्त को देहात थाना क्षेत्र के उमरपुर निवासी बुजुर्ग जमीला शुक्रवार दोपहर दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक सिगरेट और गुटखा लेने पहुंचे। बातचीत के दौरान ध्यान भटकाकर आरोपियों ने उनके कानों से कुंडल झपट लिए और बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और ग्रामीणों से पूछताछ कर बदमाशों के हुलिए व भागने के रास्ते की जानकारी जुटाई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच के दौरान एसओजी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार अर्जुन कुमार के खिलाफ मुरादाबाद और संभल में सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शाने अली पहली बार पुलिस की पकड़ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed