{"_id":"66de464750bf5a2467091894","slug":"two-members-of-a-gang-that-stole-jewellery-from-shops-were-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-125370-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकानों से आभूषण चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकानों से आभूषण चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
ग्राहक बनकर दुकानों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के गिरोह की महिला सदस्य सहित दो आरोपियों को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई। दोनों की तस्वीर वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई गई है।
राजस्थान के अलवर की थाना कोतवाली पुलिस एसआई प्रदीप सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाने में आई। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी थीं। इसके बाद थाना पुलिस साथ लेकर आजाद नगर में दबिश देकर सुनील व लोहिया नगर से संतोष पत्नी पप्पू उर्फ उमेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अलवर में बीते पांच सितंबर को एक सराफ की दुकान में ग्राहक बन कर लाखाें का माल चोरी किया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देते समय उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों का सुराग लगाते हुए पुलिस उन तक पहुंची और अपने साथ ले गई। सुनील व संतोष सराफ की दुकानों पर ग्राहक बन कर आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को राजस्थान पुलिस ले गई है।