फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two lakh rupees were extorted from a constable on the pretext of selling a plot

Amroha News: प्लाट बेचने का झांसा देकर सिपाही से दो लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were extorted from a constable on the pretext of selling a plot
अमरोहा।
विज्ञापन

प्लाट बेचने का झांसा देकर सिपाही से दो लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों न तो प्लाट दिया और न ही रुपये वापस किए। मामले में एसपी का आदेश पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के हसनपुर कचिया गांव निवासी रुकुम सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उनकी तैनाती अमेठी जिले में चल रही है। रुकुम सिंह की मुलाकात आवास विकास निवासी श्याम सुंदर उर्फ बॉबी ठाकुर से हुई थी। श्याम सुंदर ने प्लाट दिलाने के नाम पर सिपाही से दो लाख रुपये ले लिए थे। बाद में न तो प्लाॅट दिया और न रकम वापस की। अब रुपये वापस देने से साफ इंकार कर दिया। खुद की राजनीतिक पहुंच बताकर धमकी देता है। इतना ही नहीं आरोपी श्याम सुंदर ने पीड़ित रुकुम सिंह का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में सिपाही की शिकायत पर श्याम सुंदर के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed