{"_id":"681fb2aa844c3096950d3477","slug":"two-juvenile-offenders-arrested-for-molesting-girl-students-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139708-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्राओं से की छेड़खानी, दो बाल अपचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्राओं से की छेड़खानी, दो बाल अपचारी गिरफ्तार
Sun, 11 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 11 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। स्कूल जाते व आते समय कक्षा पांच, छह और सात की छात्राओं से मनचले छेड़खानी और जबरन प्रेम करने के लिए धमकाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो बाल अपराचियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों का बाल सुधार गृह भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी चार-पांच छात्राएं पड़ोसी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। सभी छात्राओं की उम्र 11, 12 व 13 वर्ष के आसपास है। छात्राओं का आरोप है कि गांव करनपुर निवासी दो किशोर उनका पीछा करते हैं। छेड़खानी और जबरन प्रेम करने के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।
शुक्रवार को छात्राओं ने परिजनों को बताया तो उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। उधर, नगर के रहरा अड्डे पर छेड़खानी के विरोध पर दंपति के साथ मारपीट कर घायल करने के वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेेल भेजा दिया है।