फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Two died due to fever, four dengue patients found, queue forming in district hospital

Amroha: बुखार से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, डेंगू के चार मरीज मिले, जिला अस्पताल में लग रही कतार

Fri, 03 Nov 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2023 01:24 AM IST
सार

अमरोहा जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे जान जाने का सिलसिला भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गांवों में शिविर लगातार दवाएं बांटी जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Two died due to fever, four dengue patients found, queue forming in district hospital
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना मौत हो रही हैं। बृहस्पतिवार को हसनपुर क्षेत्र में गांवों में किशोर (16) और 5 वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई है। जबकि डेंगू के चार और बुखार के 81 मरीज मिले हैं। क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी तहसील के सोलह वर्षीय बेटे गुलशेर को बीस दिन से बुखार आ रहा था।

विज्ञापन


परिजन पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवा रहे थे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की रात को मौत हो गई। मृतक छह बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, गांव दौरारा में नफीस की पांच वर्षीय बेटी नगमा को चार दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


उसका उपचार हसनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। नगमा तीन बहनों में छोटी थी। उधर जिला अस्पताल में रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी जहां चार मरीज डेंगू पाॅजीटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल की जांच में चार डेंगू के मरीज सामने आए हैं। अस्पताल में बुखार के मरीजाें की भरमार है। अलग अलग वार्डों में 30 बुखार के मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1305 लोगों ने अपना पर्चा बनवाया। जिसमें 81 मरीज बुखार के पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed