{"_id":"5ff4b2e48ebc3e3195368224","slug":"two-groups-qurreled-for-money-gajraula-news-mbd3750759118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट की रकम के लेनदेन के विवाद में आपस में भिड़े, लगाया लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट की रकम के लेनदेन के विवाद में आपस में भिड़े, लगाया लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। नोएडा में प्लॉट की रकम के विवाद में दो पक्षों में बंद गाड़ी में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस लूट के आरोप को निराधार बता रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं गांव भटोला (संभल) निवासी शख्स ने प्रापर्टी डीलरों पर 17 लाख रुपये लेकर भी बैनामा नहीं करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार की अपराह्न लगभग एक बजे यह घटना नगर में स्टेशन रोड पर एक्सिस बैंक के सामने हुई। यहां कुछ लोग कार लेकर खड़े हुए थे। इसी दौरान दूसरी कार में आए लोग उतरे और उस कार में जाकर बैठ गए जो पहले से खड़ी थी। और अचानक कार के भीतर हाथापाई होने लगी। इसके बाद कार से उतरे लोग अपनी कार में बैठकर चले गए। यहीं रुके पक्ष के लोगों ने लगभग दो बजे पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने जांचपड़ताल की तो मामला प्लॉट की रकम और बैनामे को लेकर विवाद का निकला। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि गांव सहसोली कोतवाली हसनपुर निवासी कुछ लोगों ने यहां हाईवे पर प्रापर्टी डीलिंग का आफिस खोला हुआ है। इन्होंने थाना नखासा जिला संभल निवासी एक शख्स से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3 में प्लॉट दिलाने की एवज में 17 लाख रुपये लिए थे लेकिन बैनामा नहीं कर रहे थे। मंगलवार को प्रापर्टी डीलरों ने पार्टी को यहां बैनामा करने के लिए बुला लिया। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर हाथापाई की नौबत आ गई। लूट का आरोप निराधार निकला। वैसे भी किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।