फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two friends raped the teenager by holding the girl hostage for four days

चार दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two friends raped the teenager by holding the girl hostage for four days
अमरोहा। आठ दिन पूर्व प्रेमी से मिलने घर से निकली किशोरी मंडी धनौरा पहुंच गई। रेलवे स्टेशन से एक शादीशुदा युवक उसे अपने साथ ले गया। उसने चार दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर अपने साथ रखा। देहरादून निवासी दोस्त को भी बुला लिया। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली और अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नौगावां सादात पुलिस धनौरा पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगावां सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गैर समुदाय के युवक से चल रहा था। करीब आठ दिन पहले किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली थी। किशोरी और उसका प्रेमी दोनों जंगल में मिले। इस दौरान प्रेमी ने किशोरी को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज किशोरी घर वापस नहीं लौटी और मंडी धनौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। बताते हैं कि यहां एक शादीशुदा व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और एक मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि युवक ने देहरादून निवासी अपने दोस्त को भी बुला लिया था। दोनों ने चार दिन तक किशोरी साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने किशोरी के गायब होने पर प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को सही घटनाक्रम बताया। उधर किशोरी किसी तरह आरोपी युवकों के चंगुल से भाग निकली और उसने अपनी सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी। किशोरी की सहेली ने उसके परिजनों को बताया। सुराग मिलते ही पुलिस हरकत में आई। तुरंत धनौरा रोड से किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। न्यायालय में उसे बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रकरण में विजेंद्र निवासी झाबड़ी चौड़ी पश्चिमी थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, अनिल निवासी कमालपुरी काजी थाना बछरायूं, हासिम उर्फ नन्हे निवासी पीपली घोसी थाना नौगांवा, मुजफ्फर निवासी रसूलपुर गावड़ी थाना नौगांवा सादात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed