फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two friends died in the accident, angry relatives blocked the road

Amroha News: हादसे में दो दोस्तों की जान गई, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in the accident, angry relatives blocked the road
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बुरावली में रहरा-हसनपुर मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव बुरावली निवासी बाइक सवार हरीराज (22) व प्रशांत (18) की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में मजदूर फूल सिंह का परिवार रहता है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे फूल सिंह का बेटा हरीराज मोहल्ले के ही दोस्त प्रशांत पुत्र मुकेश के साथ बाइक से बुरावली बिजलीघर पर शिकायतों के संबंध में गया था। लौटते समय शराब के ठेके के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दो दोस्तों की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मजदूरी करते थे। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर को दोनों के शव गांव में पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मरने वाले परिवार के लोगों को 50-50 लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग की। करीब पौने दो घंटे तक जाम रहा। सीओ दीप कुमार पंत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और शांत कराया। इसके बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति ठीक करवाने बिजलीघर गए थे दोनों
बुरावली। गांव बुरावली में हादसे में दो दोस्तों की मौत का कारण एक तरफ जहां हादसा ही है। वहीं, दूसरे ओर ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक होती तो दोनों दोस्त बिजलीघर नहीं गए होते और ये हादसा भी न होता। गांव में दो दिनों से बिजली व्यवस्था खराब थी। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए रात साढ़े दस बजे दोनों दोस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराने के लिए बिजलीघर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वह कभी वापस ही नहीं लौट पाएंगे।

15 दिन के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में जान गंवाने वाले हरिराज के 15 दिन पहले ही बेटा हुआ था। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन, हादसे में हुई हरिराज की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। हरिराज की मौत से पत्नी व परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। वहीं, मृतक प्रशांत की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन बहन एवं चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed