फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two degrees from the drizzling drizzle and the maximum temperature rolled

Amroha News: झमाझम बूंदाबांदी से दो डिग्री और लुढ़का का अधिकतम तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two degrees from the drizzling drizzle and the maximum temperature rolled
जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है। ठंडी बर्फीली हवाओं के साथ रविवार की रात झमाझम बारिश हुई। सोमवार की सुबह नौ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। स्कूल जाने वाले बच्चों को और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कहा जाए तो पिछले दो दिन में 6 डिग्री तापमान लुढ़का है। वहीं जिला कृषि अधिकारी की मानें तो 8 एमएम बारिश हुई है। ये फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह की शुरुआत ही रिमझिम बरसात शुरू हुई। रविवार की रात से शुरू हुई बरसात से जहां मौसम में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर आमजनों को आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए अचानक तेज बारिश भी हुई और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही कंपकपी बढ़नी शुरू हो गई। सुबह से ही बदले हुए मौसम के कारण लोग सर्दी में परेशान होते रहे। हालांकि रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोग बारिश में भी सड़क पर आवागमन करते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं के गन्ने की फसल को फायदा होगा। हां अगर लगातार बादल छाए रहे तो सब्जी की फसलों व सरसों पर झुलसा रोग लगने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि ठंडी हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed