फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two deaths in Amroha: Woman dies in accident on highway, laborer crushed by tractor

अमरोहा में दो मौतें: हाईवे पर हादसे में महिला की मौत.. पति की हालत गंभीर, ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा

Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

अमरोहा जिले में दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे डिडौली और नौगांवा सादात में हुए। 

विज्ञापन
Two deaths in Amroha: Woman dies in accident on highway, laborer crushed by tractor
अमरोहा में हादसा। (File) - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडौली में हाईवे पर हादसे में बाइक सवार शिक्षा देवी (30) की मौत हो गई जबकि पति अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर रही है। घायल पति का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा देवी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भूड़ गांव के रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक 12 साल पहले शिक्षा देवी की शादी अजब सिंह के साथ हुई थी। दोनों के पास कोई संतान नहीं थी। सोमवार की पति-पत्नी पाकबड़ा से दवाई लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजब सिंह और उसकी पत्नी शिक्षा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। शिक्षा देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बजरी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा

नौगांवा सादात क्षेत्र में बजरी लदे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में कमल (25) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कमल अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा के रहने वाले शिवनाथ के बेटे थे।

परिजनों के मुताबिक सोमवार को कमल सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के देहरा बरखेड़ा गांव किसी काम से गए थे। रास्ते में देहरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में बजरी लदी हुई थी। हादसे में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।



मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार बताया कि मृतक कमल के भाई निपेंद्र शर्मा की तहरीर पर ट्रैक्टर के चालक अशोक शर्मा निवासी मखदुमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed