{"_id":"5e8b882a8ebc3e6fd310183d","slug":"two-brothers-involed-in-the-tabligi-jamaat-met-gajraula-gajraula-news-mbd345319468","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में मिले तब्लीगी जमात से लौटे दो भाई, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में मिले तब्लीगी जमात से लौटे दो भाई, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Tue, 07 Apr 2020 09:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
तबलीगी जमात(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल अधिकांश जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद से देशभर में खलबली मच गई है। इसी बीच जमात में शामिल होकर आए दो युवकों के अमरोहा में होने की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों सगे भाइयों को यहां से श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। उनकी स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट प्रयोगशाला को भेजी जाएगी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ला में रहने वाले दो सगे भाइयों के मोबाइल की लोकेशन पिछले दिनों दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात के दौरान उसी इलाके के आस-पास ट्रेस की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त भाइयों के घर पहुंची। मोहल्ले में अचानक ही पुलिस और एंबुलेंस को देख लोग हैरत में पड़ गए। वहीं दोनों युवकों ने बताया कि वे 21 मार्च को गजरौला आ गए थे। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात में किसी परिचित से मिलने गए थे और कुछ देर वहां रुके भी थे।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को तत्काल वहां से श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी भिजवाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को आए हुए काफी समय हो गया है। फिलहाल उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले। फिर भी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।