फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two arrest for killing cow

दावत के लिए गाय को काटा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 01 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
two arrest for killing cow
जट्टारी की गोश्‍ााला में जगह कम होने के कारण भेड़-बकरियों की तरह खड़े गोवंश। - फोटो : Amar Ujala
गोहत्या को लेकर सरकार की सख्ती के बावजूद लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। दावत में मांस परोसे जाने के लिए कुछ लोगों ने गाय को काट दिया। भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर, सींग व अवशेष बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


कस्बे के मुहल्ला शेखजादगान निवासी रिहान का सोमवार को निकाह है। निकाह में शामिल होने के लिए मेहमान आए हुए थे। थाना पुलिस को रविवार की तड़के सूचना मिली कि रिहान के यहां आए मेहमानों को परोसे जाने के लिए गाय को काटा गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके घर की छत से गाय का सिर, सींग व दोनों कान बरामद कर लिए। पुलिस ने मौके से रिजवान पुत्र याकूब और जनपद बिजनौर के कस्बा चांदपुर निवासी वसीम पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गोवध की जानकारी मिलते ही भाजपाई थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बीएम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed