फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two accused of mudger arrested

बाबूगढ़ पुलिस को सौंपे अफजाल हत्याकांड के दोनों हत्यारोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
two accused of mudger arrested
अमरोहा। डिडौली पुलिस के हत्थे चढ़े अफजाल हत्याकांड के दोनों आरोपियों को बाबूगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। बाद में बाबूगढ़ पुलिस दोनों हत्यारोपियों को अपने साथ घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वारदात से संबंधित पूछताछ की। हालांकि डिडौली पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों आरोपियों ने अफजाल की हत्या करना कबूल लिया था।
विज्ञापन

डिडौली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि संभल जनपद के असमौली थाना के गांव शहबाजपुर कलां निवासी अफजाल की 20 जून की रात हापुड़ के बाबूगढ़ थानाक्षेत्र में डासना चौराहा के पास हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम गुलहसन निवासी महलकपुर थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद और अजहर निवासी ककराली थाना डिडौली ने दिया था। हत्या कर दोनों वहां से फरार हो गए थे। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को चौधरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कोतवाली लाकर दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अफजाल की हत्या करना कबूल कर लिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक हत्यारोपी अजहर और उसका भाई अली डासना वेब सिटी में ठेकेदारी करते हैं। गुलहसन आठ दिन पहले वहां काम करने गया था। गुलहसन, अजहर और अफजाल तीनों दोस्त थे। तीनों एक साथ बैठकर स्मैक पीते थे। अफजाल के स्मैक के कुछ पैसे अजहर पर बाकी थे। घटना वाली रात अफजाल स्मैक लेकर उनके पास बाबूगढ़ पहुंचा था। रात में लगभग दस बजे तीनों ने डासना चौराहा के पास बैठ कर स्मैक पी थी। वहां अफजाल ने पैसे मांगे तो विवाद हो गया। इसके बाद गुलहसन और अजहर ने रुमाल से अफजाल का गला दबाया और बाद में चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार की देर रात बाबूगढ़ थाने के एसआई राकेश राठौर डिडौली कोतवाली पहुंचे और दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed