फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused caught doing cow slaughter were sent to jail

गोकशी करते पकड़े गए दो आरोपियों को भेजा गया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught doing cow slaughter were sent to jail
पुलिस ने गोकशी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों का चालान कर दिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुुधवार को नगर के मोहल्ला लालबाग में घर के पास घेर में गोवंशीय पशु का वध किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। गोवंशीय पशु का वध हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो संगे भाइयों को पकड़ लिया था। जबकि तीन आरोपी भाग गए थे। मौके से पुलिस ने साठ किलो गोमांस, काटने के उपकरण, रस्सी एवं अन्य सामान बरामद किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि गोकशी करते हुए मौके से गिरफ्तार किए गए मोइन व बिलाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जबकि उनके साथी कासिम, नईम और अजीम निवासी मोहल्ला लालबाग फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed