फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tutor was molesting a student in Amroha

ट्यूटर की शर्मनाक हरकत: बच्ची से करता था छेड़छाड़...घरवालों को हुआ शक, कैमरा लगाया तो सामने आ गया घिनौना चेहरा

Fri, 16 May 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 May 2025 10:56 PM IST
सार

वीडियो के आधार पर कारोबारी ने शिक्षक मोहम्मद सुलेमान की शिकायत नगर कोतवाली में की। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Tutor was molesting a student in Amroha
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक ने दस साल की बच्ची से छेड़खानी की। शक होने पर परिजनों ने कमरे में गोपनीय तरीके से कैमरा लगा दिया, जिसमें शिक्षक की हरकतें कैद हो गईं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। शहर निवासी कारोबारी की दस वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। स्कूल में ही मोहल्ला दानिशमंदान निवासी मोहम्मद सुलेमान शिक्षक है। स्कूल के बाद में सुलेमान कारोबारी के घर उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। कुछ दिन से शिक्षक की हरकतों पर परिजनों को शक होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 मई को कारोबारी की पत्नी ने अपना मोबाइल फोन का कैमरा चालू कर कमरे में छिपा दिया। करीब पांच से छह बजे के बीच शिक्षक सुलेमान की बेटी को ट्यूशन पढ़ने आता है। वहीं, ट्यूशन खत्म होने के बाद कारोबारी की पत्नी ने मोबाइल कैमरे में वीडियो देखा तो वह अचंभित रह गई। वीडियो में शिक्षक सुलेमान उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता हुआ दिखाई दिया। 

विज्ञापन

वीडियो के आधार पर कारोबारी ने शिक्षक मोहम्मद सुलेमान की शिकायत नगर कोतवाली में की। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सुलेमान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed