फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   turk will make plan against cabinet minister

महासम्मेलन में बनेगी कैबिनेट मंत्री के खिलाफ रणनीति

Tue, 06 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 06 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
turk will make plan against cabinet minister
Murder
जोया में तुर्क युवा महासम्मेलन के लिए युवाओं ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मीटिंग और जनसंपर्क कर महासम्मेलन की सफलता की रणनीति बनाई जा रही है। अमरोहा, जोया के साथ-साथ मुरादाबाद और संभल में भी होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजन में जुटे युवाओं की माने तो इसमें शौकत पाशा के तीजे से भी ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। शौकत पाशा हत्याकांड में पुलिस की ओर से आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने के बाद इस सम्मेलन में बिरादरी की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


शौकत पाशा मर्डर केस के बाद कैबिनेट मंत्री महबूब अली और अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख तुर्क बिरादरी के युवाओं आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद भी पुलिस की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखाई दी तो तुर्क समाज के युवाओं ने महासम्मेलन का एलान कर दिया। ये महासम्मेलन 10 दिसंबर को फतेहपुर माफी में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासम्मेलन की सफलता के लिए युवा जीजान से जुट गए हैं। आयोजकों का कहना है कि इसमें संभल और मुरादाबाद के भी बिरादरी के युवा शिरकत करेंगे। इसके लिए जिले के साथ-साथ संभल और मुरादाबाद में होर्डिंग्स और पोस्टरों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। मुनादी भी कराई जाएगी। 

बताया जाता है कि महासम्मेलन में शौकत पाशा के तीजे से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। इसमें शौकत हत्याकांड में पुलिस के लचर रवैये को लेकर प्रस्ताव पास किये जाएंगे। हत्याकांड में बिरादरी की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाएं इसे तय किया जाएगा।


वहीं, ये भी जानकारी मिली है कि नौ दिसंबर को डॉ. शफीकुर्ररहमान बर्क में फतेहपुर माफी आएंगे। वो बिरादरी के लोगों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed