फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   turk will come to samajwadi party

चुनाव में तुर्क ही सपा का झंडा लेकर मेरे साथ चलेंगे

Thu, 08 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
turk will come to samajwadi party
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
शौकत पाशा हत्याकांड के बाद तुर्कों में हो रहे विरोध के बीच गुरुवार को महबूब अली ने कहा कि मेरे कुछ विरोधियों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। चंद लोगों को साथ लेकर ये विरोध कर रहे हैं। चुनाव में यही तुर्क सपा का झंडा लेकर मेरे साथ चलेंगे। मंच से बार-बार तुर्क समाज के लोगों के नाम में बिरादरी जोड़ने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


शौकत पाशा हत्याकांड के बाद कैबिनेट मंत्री और उनके रिश्तेदारों पर हत्या कराने के आरोप लगे हैं। इसके बाद से तुर्क बिरादरी के लोग लगातार विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसका असर गुरुवार को मिनी स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान मंच पर भी दिखा।
विज्ञापन


मंच पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंचे तुर्क समाज के लोगों के नाम के आगे बिरादरी का नाम जरूर बोला जा रहा था। अपने संबोधन के दौरान महबूब अली ने संचालक से इस पर नाराजगी जताई। कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। विरोधी चंद लोगों को साथ माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में इतना विकास हुआ है कि इसके पास मेरे खिलाफ कुछ कहने लायक नहीं है। चुनाव के दौरान यही पूरी तुर्क बिरादरी सपा का झंडा लेकर मेरे साथ चलेगी। स्टेडियम से संबंधित खबरें पेज पांच पर 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed