फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   turk,dig office

डीआईजी दफ्तर पर गरजेंगे युवा तुर्क

Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
turk,dig office
जोया के तुर्की इंटर कालेज पलौला में आयोजित तुर्क समाज के युवाओं की बैठक में मौजूद युवा। - फोटो : amar ujala
शौकत पाशा हत्याकांड की जांच के नाम पर पुलिस की ओर से की जा रही हीलाहवाली तुर्क बिरादरी के युवाओं के आक्रोश की चिंगारी को सुलगा रही है। जांच का हवाला देकर कार्रवाई में की जा रही देरी से युवाओं के सब्र का बांध अब टूटने लगा है।
विज्ञापन


जोया में ररिवार को हुई बैठक में पुलिस पर टरकाने का आरोप लगाकर युवाओं ने बुधवार को डीआईजी दफ्तर पर धरना देने का एलान किया है। कहा कि यहां से भी इंसाफ नहीं मिला युवा तुर्क सीएम कार्यालय पर आत्मदाह जैसा कदम भी उठा सकते हैं।  
विज्ञापन


बताते चलें कि हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की मुरादाबाद के मैनाठेर थाने के डींगरपुर स्थित पेट्रोलपंप पर 26 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकेे बाद से तुर्क समाज के लोग कैबिनेट मंत्री महबूब अली और रिश्तेदारों पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध की राह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
शौकत हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तुर्क बिरादरी में फैला आक्रोश कम होती नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट दर्ज न होने और जांच के नाम पर पुलिस की ओर से की जा रही देरी युवाओं के आक्रोश को भड़का रही है।

रविवार को जोया में हुई बैठक में तुर्क बिरादरी के युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार सत्ता के दबाव में काम कर रही है। जांच के नाम उन्हें टहलाया जा रहा है। हत्याकांड के एक माह बीतने को आया है, लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कागजी कार्रवाई कोई नहीं हो रही है, जुबानी आश्वासन देकर बरगलाया जा रहा है। 


मौलाना तैयब अली ने कहा कि मीटिंग में फैसला लिया गया कि बिरादरी के युवा बुधवार 21 दिसंबर को डीआईजी कार्यालय पर धरना देकर इंसाफ की मांग करेंगे। इसके साथ ही एलान किया कि इंसाफ नहीं मिलने की दशा में बिरादरी के युवा सीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने जैसा भी कदम उठा सकते हैं। इस मौके पर जिशान अली पाशा, कादिर, जाकिर, तारिक, जमाल, अहरान, तौफीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed