{"_id":"584850c14f1c1bfd644493b3","slug":"turk-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा तुर्कों ने महासम्मेलन को झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा तुर्कों ने महासम्मेलन को झोंकी ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया(अमरोहा) में शौकत पाश के मर्डर के बाद विरोध दर्ज कराने को दस दिसंबर को फत्तेहपुर माफी में होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तुर्क समाज के युवाओं की बैठक में वक्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। महासम्मेलन की तैयारी के लिए लगाए गए होर्डिंग्स पुलिस द्वारा फाड़ने पर रोष जताया गया। कहा कि बिरादरी की एकजुटता दिखाने का समय है।
डिडौली कोतवाली के फत्तेहपुर माफी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की 26 नवंबर की शाम मैनाठेर कोतवाली के डींगरपुर पेट्रोल पंप पर हत्या किए जाने के बाद तुर्क समाज में बड़ा आक्रोश है। बिरादरी की एकता के नाम पर दस दिसंबर को फत्तेहपुर माफी में युवा तुर्क महासम्मेलन किया जा रहा है। रणनीति शौकत पाशा की हत्या के पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बनाई जाएगी। बुधवार को जोया कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में तुर्क समाज के युवाओं की बैठक की गई।
इस दौरान मौलाना तैयब अली ने बिरादरी के दस दिसंबर को हो रहे महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मौलाना तैयब ने कहा कि महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जगह-जगह लगाए पोस्टर और होर्डिंग्स पुलिस ने फाड़ डाले। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
कहा कि बिरादरी के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी कि अमरोहा विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट होने के बाद भी कोई पार्टी तुर्क को टिकट नहीं देती। उन्होंने बैर भाव भूल कर अपनी ताकत का अहसास कराने को भारी संख्या में पहुंचने को कहा। इस मौके पर जीशान पाशा, तौसीफ पाशा, जाकिर तुर्क, फहद, गजनबी, मोहम्मद रजा, अनस, हन्नान, मोहसिन आदि रहे।