फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   turk confrence

युवा तुर्कों ने महासम्मेलन को झोंकी ताकत

Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
turk confrence
Murder
जोया(अमरोहा) में शौकत पाश के मर्डर के बाद विरोध दर्ज कराने को दस दिसंबर को फत्तेहपुर माफी में होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तुर्क समाज के युवाओं की बैठक में वक्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। महासम्मेलन की तैयारी के लिए लगाए गए होर्डिंग्स पुलिस द्वारा फाड़ने पर रोष जताया गया। कहा कि बिरादरी की एकजुटता दिखाने का समय है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के फत्तेहपुर माफी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की 26 नवंबर की शाम मैनाठेर कोतवाली के डींगरपुर पेट्रोल पंप पर हत्या किए जाने के बाद तुर्क समाज में बड़ा आक्रोश है। बिरादरी की एकता के नाम पर दस दिसंबर को फत्तेहपुर माफी में युवा तुर्क महासम्मेलन किया जा रहा है। रणनीति शौकत पाशा की हत्या के पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बनाई जाएगी। बुधवार को जोया कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में तुर्क समाज के युवाओं की बैठक की गई।
विज्ञापन


इस दौरान मौलाना तैयब अली ने बिरादरी के दस दिसंबर को हो रहे महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मौलाना तैयब ने कहा कि महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जगह-जगह लगाए पोस्टर और होर्डिंग्स पुलिस ने फाड़ डाले। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बिरादरी के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी कि अमरोहा विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट होने के बाद भी कोई पार्टी तुर्क को टिकट नहीं देती। उन्होंने बैर भाव भूल कर अपनी ताकत का अहसास कराने को भारी संख्या में पहुंचने को कहा। इस मौके पर जीशान पाशा, तौसीफ पाशा, जाकिर तुर्क, फहद, गजनबी, मोहम्मद रजा, अनस, हन्नान, मोहसिन आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed