{"_id":"588256624f1c1b4216eff271","slug":"turk-and-shamim-suporter-angry-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा तुर्कों और शमीम समर्थकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा तुर्कों और शमीम समर्थकों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली कोतवाली में पुलिस से नोकझोंक करते शमीम अहमद तुर्क व उनके समर्थक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति अपने चरम पर पहुंचने लगी है। शुक्रवार को कस्बे के एक होटल में तुर्क इत्तेहादुल समिति के सदस्यों और बिरादरी के लोगों ने बसपा प्रत्याशी नौशाद को चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया।
इस बात से भड़के एआईएमआईएम प्रत्याशी शमीम के समर्थकों ने आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। फिर क्या था दूसरे पक्ष ने उन्हें दौड़ा लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और बेल्टें चलीं। हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एआईएमआईएम प्रत्याशी की ओर से मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए डिडौली कोतवाली में तहरीर दी गई है। मारपीट के साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।
शौकत पाशा हत्याकांड के बाद अमरोहा सीट पर 40 हजार से ज्यादा तुर्क वोटों को लेकर राजनीति गरम है। सभी दावेदार इसे अपनी ओर साधना चाहते हैं। परिजनों की ओर से हत्याकांड में कैबिनेट मंत्री महबूब अली और रिश्तेदारों का नाम लेने के बाद तुर्क का एक गुट उनका विरोध कर रहा है। इस गुट में सपा से इतर कई पार्टियों को लोग भी शामिल थे। इसी क्रम में इस गुट की ओर से कस्बे के एक होटल में बिरादरी के लोगों की मीटिंग बुलाई गई थी। रायशुमारी के बाद तय किया गया कि बिरादरी की ओर से बसपा के नौशाद अली को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के बाद वहां पहुंचे एआईएमआईएम प्रत्याशी शमीम अहमद तुर्क और राकिमसं प्रत्याशी समर्थकों ने मीटिंग के आयोजकों और बसपा प्रत्याशियों के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। रुपये लेकर बसपा प्रत्याशी के समर्थन का एलान करने का आरोप लगाया। फिर क्या था दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज शुरू हो गई। बेल्टें चलने लगी। इससे हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह से मामला शांत हुआ।
इसके बाद आईएमआईएम प्रत्याशी शमीम अहमद तुर्क समर्थकों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुत्र ताबिश, भतीजे सुहैल और समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर डिडौली पुलिस को सौंपी। एआईएमआईएम उम्मीदवार शमीम अहमद ने तुर्क आचार संहिता का उल्लंघन कर बिरादरी और धर्म के नाम पर समर्थन देने का भी आरोप लगाया।
मारपीट की बात गलत
मीटिंग के आयोजकों में शामिल जोया चेयरमैन मो. यामीन ने कहा कि मारपीट की बात गलत है। शमीम के समर्थक बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें समझा के हटा दिया गया। तहरीर में लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
अभी मामले की तहरीर के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यदि तहरीर दी गई है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विवेक कुमार शर्मा, कोतवाल डिडौली