{"_id":"587e5f304f1c1bd804efe4c5","slug":"tuesday-is-very-cold-holiday-till-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार रहा सबसे सर्द..बच्चों ! दो दिन रहेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार रहा सबसे सर्द..बच्चों ! दो दिन रहेगी छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार की दोपहर परिवार के साथ जाता व्यक्ति। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज-तल्ख और सर्द हवा के साथ बारिश और बूंदाबांदी ने पारा धड़ाम कर दिया। एक दिन में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 14 डिग्री (अधिकतम) दर्ज किया गया। मंगलवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। हालांकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक (9.3) डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े। ठंड को देखते रामपुर, अमरोहा और संभल के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
पिछले हफ्ते की कड़ाके की ठंड ने मंगलवार को फिर दस्तक दे दी। सुबह से ही एकाएक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया जिससे कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 21. 3 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को लगभग सात डिग्री गोता खाकर तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान सोमवार की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।
काले बादल छाए रहने से दिन में भी ठंड महसूस की गई। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वाहनों को फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ट्रेनों की रफ्तार थमने से ट्रेनें विलंब से रामपुर से होकर गुजरीं। दिन भर सर्द हवाएं चली, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर शाम होने के बाद से ही सन्नाटा पसर गया है। लोग खासे परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्री गंतव्य जाने के लिए ट्रेन और बस का इंतजार करते हुए नजर आए। यहां पर जबर्दस्त ठंड होने की वजह से काफी दिक्कत महसूस हुई। लोग खासे परेशान हुए, जिससे लोगों को खासी दिक्कत महसूस हुई।