फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trying to sell the house to save it from attachment action

अमरोहा: कुर्की की कार्रवाई से बचाने के लिए मकान बेचने की कोशिश

Fri, 10 Feb 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Feb 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Trying to sell the house to save it from attachment action
अमरोहा। कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए गैंगस्टर महिला साजिया उर्फ संजू ने अपने मकान को बेचने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भूमि को खरीदने वाले ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई हो सकती है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि 7 फरवरी 2020 को अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमें दावा किया गया था कि नगर कोतवाली पुलिस छह फरवरी की रात कांठ रोड बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी कर नजारुल हसन निवासी सीकरी मिलक थाना कुंदरकी मुरादाबाद, डॉ. नफीस अहमद सैफी निवासी कमालपुर फतिहाबाद थाना कुंदरकी मुरादाबाद, अरविंद कुमार और कामिल तेली निवासी मोहल्ला अहमदनगर निकट चामुंडा मंदिह अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह की सदस्य साजिया उर्फ संजू निवासी मोहज्जा अहमदनगर भागने में कामयाब हो गई थी। गिरफ्तार आरोपियों से चेक की छाया प्रति मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि चेक की छाया प्रति का असली चेक आरोपियों ने फर्जी तरीके से तैयार किया था। आरोपी नकली नोट और जाली क्लोन चेक बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने साजिया उर्फ संजू की गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाली पुलिस ने 23 नवंबर 2022 को सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसके बाद उनकी कुर्की की कार्रवाई के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं, अब सामने आया है कि महिला साजिया उर्फ संजू ने कुर्की से बचने के लिए भूमि का इकरारनाम ग्राम प्रधान से करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। ये जानते हुए भी कि महिला ने वह संपत्ति अवैध रूप से धन अर्जित करके कमाई है और उसे खरीदने के लिए इकरारनामा कराया गया है तो वह गलत है। अवैध रूप से धन अर्जित कर कमाई गई सभी चल अचल संपत्ति कुर्क होगी। जमीन खरीदने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - विजय कुमार राणा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed