अमरोहा/नौगांवा सादात। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर मंगलवार को जगह जगह श्रद्धांजलि सभा हुई। अर्जुन अवार्ड विजेता क्रिकेटर चेतन के योगदान की सराहना की गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मौन धारण किया गया। अमरोहा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में शोक जताया। विपिन राणा ने शांति पाठ किया। इस दौरान सुुधांशु विश्नोई, अमन लिट्ट, हिमांचल यादव, तरुण शेखावत, निर्भय विश्नोई, धर्मेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आदि रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक अतरासी रोड स्थित मैरेज हॉल में हुई। जिलाध्यक्ष सूबेदार तिलक राज चौहान ने कहा कि क्रिकेट या राजनीति दोनों जगहों पर चेतन चौहान ने अमिट छाप छोड़ी है। इस दौरान हरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, रघुनंदन सिंह, प्रवेंद्र सिंह आदि रहे। वहीं नौगांवा सादात में जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान रामनिवास गोला, चंद्रभान भाटी, अमीचंद प्रजापति, सुरेश यादव, दिनेश चौहान, कृष्ण बहादुर सिंह, विनोद सैनी, करतार सैनी, रामनिवास चौहान, लक्ष्मण सैनी, विनोद भाटी, प्रेम सिंह सैनी आदि रहे। कैंप कार्यालय में योगदान की सराहना की गई। इस दौरान धर्मेद्र चौहान, आरपी शर्मा, वीरेंद्र सैनी, थम्मन चौहान, अर्जुन चौहान, सुभाष त्यागी, सुरेंद्र चिकारा, बबलू यादव, प्रीतम सैनी, राजाराम सैनी आदि रहे।