{"_id":"6299157ccc18e21b53682629","slug":"training-given-to-haj-pilgrims-jpnagar-news-mbd4301623153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को बृहस्पतिवार को दारुल उलूम इस्लामिया अरेबिया मदरसा चिल्ला में प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण भी किया।
बृहस्पतिवार को हज ट्रेनर इनाम उद्दीन फारुकी व मौलाना राशिद हुसैन ने सफर-ए-हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी। कहा कि असुविधा से बचने के लिए कम से कम सामान लेकर जाएं। सऊदी हुकूमत के नियमों का पालन करें। सऊदी सरकार ने नशीला पदार्थ खशखश, धारदार हथियार, कैंची, उस्तरा, ब्लेड, चाकू तथा तरल पदार्थ तेल, घी आदि लाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने कहा कि अगर आजमीने हज किसी रोग से पीड़ित हैं और भारत में उनकी दवाई चल रही है तो वह दवाई साथ ले जा सकते हैं। लेकिन दवाई का पर्चा अपने साथ रखना है।
हज यात्री दो जोड़ी एहराम, एक बेल्ट, 10 मीटर पतली प्लास्टिक की रस्सी, दो बड़ी चादर अपने साथ रखें। प्रशिक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया। टीम में डॉ शौकीन, प्रियंका दुबे, नुसरत जहां, शौकत अली, मदरसा प्रबंधक हकीम शुएब अख्तर, प्रधानाचार्य मौलाना मुशाहिद हुसैन, हाजी शबीह अहमद, शारिक आदि मौजूद रहे।