फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train

अचानक बदला अवध असम का बदला रूट, यात्री परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
train
अमरोहा। रेल यात्रियों की परेशानी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। कभी ट्रेन की लेट-लतीफी तो कभी मेगा ब्लाक यात्रियों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शुक्रवार को अचानक अवध असम एक्सप्रेस (15910) का रूट बदल दिया। इससे रामपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की यात्री लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में सवार होने के लिए अमरोहा स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के आने से पहले पूछताछ केंद्र से रूट बदलने का एनाउंसमेंट कर दिया गया। अचानक रूट बदलने से रामपुर जाने वाले यात्री मुश्किल में आ गए। रामपुर-बरेली के बीच भिटौरा रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के चलते अवध असम एक्सप्रेस को चंदौसी से बरेली कैंट होते हुए डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया गया। जबकि इसका रूट मुरादाबाद रामपुर बरेली है। रूट बदलने से अमरोहा रेलव स्टेशन से रामपुर को जाने वाले यात्री परेशान रहे। पूछताछ केंद्र पर यात्री रूट बदलने की जानकारी पाकर मायूस हो गए। इसके साथ ही ढाई बजे तक कोई भी ट्रेन न होने के कारण कुछ यात्री प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए। सीआईटी कैलाश चंद्र ने बताया कि भिटौरा रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लाक के कारण अवध असम एक्सप्रेस का रूट बदला गया। जो रामपुर जाने की बजाय चंदौसी से बरेली कैंट होते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed