फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   train derailment in haqeempur

पटरी से उतरी मालगाड़ी, दोनों ड्राइवर सस्पेंड 

Sat, 30 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 30 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
train derailment in haqeempur
होकीमपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी गुड्स ट्रेन - फोटो : amar ujala
हकीमपुर रेलवे स्टेशन पर ड्राइवर की गलती के चलते शुक्रवार तड़के इंजन पटरी से उतरकर मिट्टी में धंस गया। ड्राइवर ने सिग्नल ना होने के बावजूद ट्रेन चला दी, जिस कारण ये हादसा हुआ। हादसे से मुरादाबाद गाजियाबाद रूट भी बाधित हुआ। करीब छह ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


दोनों ड्राइवर एनपी सक्सेना और सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। नियमानुसार दोनों को जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद बर्खास्त कर दिया जाएगा।  गुरुवार रात सीतापुर कैंट से खाली टैंक की गुड्स ट्रेन मुरादाबाद मंडल को मिली थी। ट्रेन भूल गोदाम  (राजस्थान) से तेल भरने के लिए जा रही थी। मुरादाबाद स्टेशन से निकलने के बाद हकीमपुर स्टेशन पर ट्रेन को रूट क्लियर नहीं होने के कारण लूप लाइन में रोक दिया गया। मेन लाइन पर एसी एक्सप्रेस खड़ी हुई थी। सुबह पांच बजे के लगभग एसी एक्सप्रेस को चलाने के लिए ग्रीन सिग्नल हुआ। 
विज्ञापन

मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे अपना सिग्नल समझकर ट्रेन चला दी। गनीमत रही कि स्टेशन मास्टर ने नियमानुसार मालगाड़ी के लिए सैंड हंप के लिए पाट बना रखा था। ट्रेन सैंड हंप वाले ट्रैक पर दौड़ गई। जब तक ड्राइवर अपनी गलती समझकर ब्रेक लगाता तब तक इंजन के छह चक्के पटरी से उतर कर बालू में धंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एडीआरएम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर के लिए यातायात रोक दिया गया। जिससे लखनऊ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12469), गरीब रथ एक्सप्रेस (22407), नौचंदी एक्सप्रेस (14511), लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011), फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस(14205), सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) एक घंटे से आधा घंटा लेट हो गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed