फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders enraged over theft not being disclosed, police station surrounded

Amroha News: चोरी का खुलासा नहीं होने पर भड़के व्यापारी, पुलिस चौकी घेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Traders enraged over theft not being disclosed, police station surrounded
ढबारसी। कस्बा ढबारसी में करीब 22 दिन पहले हुई दो दुकानों में चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। परिसर में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जमकर हंगामा किया। व्यापारियों का आक्रोशित देकर पुलिस ने तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में पांच जनवरी की रात मुख्य बस स्टैंड पर चोरों ने ज्वेलर्स और खल चोकर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया था। 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का कोई खुलासा नहीं कर पाई। इससे नाराज व्यापारियों ने शनिवार की सुबह 11 बजे बाजार बंद कर दिया। इसके बाद व्यापारी एकत्र होकर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। चोरी का खुलासा नहीं होने पर जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसएसआई आकाश चौधरी ने व्यापारियों से वार्ता की। तीन दिन में खुलासा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सभी व्यापारी वापस लौट गए और अपनी अपनी दुकान खोलीं। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के नेता राजू गोयल, मोहम्मद आरिफ ग्राम प्रधान, विख्यात गोयल, रजनीश सैनी, आशु गोयल, अर्चित गोयल, नितिन गुप्ता, विनीत शर्मा, अमन अग्रवाल, सैंकी बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed