फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders engaged in the campaign to make the city polythene free

नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के अभियान में जुटे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Traders engaged in the campaign to make the city polythene free
गजरौला। नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पालिका, स्वयं सहायता समूहों, व्यापारियों द्वारा शुरू की गई मुहिम से लोग जुड़ते जा रहे हैं। जहां कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में रखे उपयोग से बाहर हो चुके वस्त्रों को निकालने में जुट गए हैं, वहीं टेलरों ने भी एकत्र हुए सिलाई से बचे कपड़ों और कतरनों को बोरी में भर लिया है। कई व्यापारियों ने स्वयं सहायता समूह को कपड़े पहुंचा दिए हैं, जिनसे महिलाएं थैले बना रही हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन और प्लास्टिक पर्यावरण को सबसे अधिक दूषित करते हैं। गजरौला नगर पालिका ने स्वयं सहायता समूहों, व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों और संस्थाओं के साथ मिल कर नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की है। पालिका घर-घर से कूड़े में एकत्र किए जा रहे कपड़े से थैले बनवा रही है। अब इस मुहिम से नगर के व्यापारी अपने आप जुड़े रहे हैं। व्यापारी व नागरिक खुद स्वयं सहायता समूहों तक कपड़े पहुंचा रहे हैं। इन कपड़ों से महिलाएं थैले तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

---
उनके बराबर में कोचिंग सेंटर चलता था। जिससे निकलने वाला गीला कूड़ा बराबर में डाला जाता था। उसके ऊपर वह भी अपने कपड़ों की कतरन फेंक देते थे। इकट्ठा होने पर उसमें आग लगाई जाती थी।जहां गीले कूड़े और कपड़ों की कतरन को जलाने में पसीने छूट जाते थे, वहीं आस पास फैलने वाले धुआं से लोगों का दम घुटने लगता था। लोगों के एतराज जताने पर कूड़ा डालना बंद कर दिया गया। उन्होंने सिलाई से बचे कपड़े और कतरनों को बोरी में भर कर रख लिया। जिसको थैला बनाने के लिए नगर पालिका को दे रहे हैं। बेकार पड़े कपड़े का उपयोग थैला बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टेलर नरेंद्र सिंह खाद गुर्जर रोड गजरौला।
---
घर और दुकान में ऐसे कपड़ों के ढेर लगे हैं जिनसे सैकड़ों थैले बनाए जा सकते हैं। कुछ कपड़े तो उन्होंने अपने व्यापारी साथियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों कहने पर महिला स्वयं सहायता समूह में पहुंचा दिए। बाकी शुक्रवार को निकलवाकर भिजवा देंगे। उनके यहां उपयोग से बाहर हो गए कपड़ों का इस्तेमाल थैले बनाने में किया जाएगा। यह अच्छी पहल है। साथ ही इससे महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।

- संजय कुमार सिंघल, संजय क्लाथ हाउस बस्ती रोड गजरौला।
---
उनको जानकारी मिली है कि नगर पालिका ने स्वयं सहायता समूह और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए कपड़ा व्यापारियों, नागरिकों, दुकानदारों का खुद आगे आना अच्छी शुरुआत है। नगर अपना है। इसको साफ सुथरा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह तभी संभव है, जब लोग प्लास्टिक व पॉलिथीन को छोड़ कपड़े के थैले इस्तेमाल करें। उनके यहां भी काफी कपड़े हैं। जिनको स्वयं सहायता समूह को भेजेंगे। इस संबंध में उनकी बात हो गई है।
- दीपक कक्कड़, कपड़ा व्यापारी गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed