फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trader committed suicide by drinking insecticide

व्यापारी ने कीटनाशक दवा पीकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Trader committed suicide by drinking insecticide
डिडौली। बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान व्यापारी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान का एक बेटा एग्रीकल्चर से संबंधित दवाई और खादी-बीज की दुकान चलाते थे। उनकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक उनका कारोबार ठीक चल रहा था। लेकिन वह पिछले पंद्रह दिन से बीमार होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहते थे। जिसके चलते उन्होंने बुधवार की रात करीब नौ बजे कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बगैैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक का भाई यूपी पीएसी में तैनात है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed