फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley of mining mafia collided with SDM's car while trying to escape

भागने की कोशिश में एसडीएम की गाड़ी से टकराई खनन माफिया की ट्रैक्टर-ट्राली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley of mining mafia collided with SDM's car while trying to escape
एसडीएम ने खाईखेड़ा के जंगल में खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिए। भागने की कोशिश कर रहे माफिया की ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार को बुधवार तड़के तीन बजे क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा के जंगल में अवैध खनन पकड़ने निकले थे। यहां डंपर अवैध खनन में लगे थे, उनमें जेसीबी से मिट़्टी भरी जा रही थी। पुलिस और एसडीएम की गाड़ी को देख खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालकों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम ने पुलिस की मदद से एक चालक और दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लीं। ट्रैक्टर ट्रॉली थाना पुलिस को सौंप दिए। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने खाईखेड़ा के जंगल में खनन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े। एक चालक भी पकड़ा गया। उनकी गाड़ी और पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed