फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley of devotees returning from the fair overturned in the moat, eight injured

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलटी, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley of devotees returning from the fair overturned in the moat, eight injured
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे निकलने की होड़ में हादसे का शिकार हो गए। एक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। उसमें सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। दूसरा सड़क से उतर गया। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शादपुर निवासी योगेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तिगरी गंगा मेले में गया था। उसके साथ नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां निवासी रिश्तेदार संतराम अपने परिवार सहित मेला में गया था। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद सभी दोपहर करीब दो बजे मेला से लौट रहे थे। आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को श्रद्धालु खूब दौड़ा रहे थे। कुमराला के निकट पहुंचने पर योगेश की ट्रैक्टर-ट्रॉली बराबर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ने के कारण अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में चालक योगेश, ट्रॉली में सवार उसकी पत्नी डोली, बेटी अपूर्वा, दूसरा रिश्तेदार पुरुषोत्तम निवासी पीपली और हादीपुर कलां निवासी रिश्तेदार संतराम उसकी पत्नी प्रियंका, बेटी निधि व बेटा मनु घायल हो गए। दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed