फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today the fate of the candidates will open

आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today the fate of the candidates will open
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी हो गईं हैं। दो मई रविवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। जिले में छह मतगणना स्थल बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे से प्रधानी के नतीजे आने लगेंगे। सब कुछ सही रहा तो शाम तक बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम सामने आने लगेंगे। वोटों की गिनती लगातार चलती रहेगी। वोटों की गिनती तीन मई तक पूरी हो सकती है। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना स्थल पर पुलिस बल अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में 597 ग्राम पंचायत हैं। हालांकि 596 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए हैं। जोया के चक पांयती कला में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं 596 ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 5,275 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 7,273 पद हैं। इनमें 3,036 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके चलते 4,237 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5,275 प्रत्याशी मैदान थे। इसके अलावा बीडीसी के 683 सदस्य पदों के सापेक्ष 44 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कुल 639 पदों के सापेक्ष 2,686 प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए 373 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होकर सभी परिणामों तक जारी रहेगी। जिले के छह मतगणना स्थल पर मेज की संख्या बढ़ा कर 108 कर दी गई है। इसमें प्रत्येक मतगणना स्थल एक मेज निर्वाचन अधिकारी की रहेगी।
विज्ञापन

यह है ब्लॉकवार टेबल
ब्लॉक टेबल
जोया 26
अमरोहा 18
गंगेश्वरी 18
हसनपुर 16
गजरौला 16
मंडी धनौरा 14
पुनर्गणना: के लिए देना होगा प्रार्थनापत्र
वोटों की गिनती के पुर्नगणना के लिए प्रत्याशी या निर्वाचन अभिकर्ता अथवा गणना अभिकर्ता को प्रार्थना पत्र देना होगा। निर्वाचन अधिकारी के चुनाव परिणाम घोषित होने के पहले मतों की संपूर्ण या आंशिक गणना की जा सकेगी। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ऐसे प्रार्थना पत्र को अस्वीकृत भी कर सकते हैं जैसे उन्हें यह प्रतीत हो जाए व्यर्थ या अनुचित है। गणना पर्यवेक्षक द्वारा विवरण तैयार किया जाएगा। उसमें नाम सहित हस्ताक्षर करने के बाद निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराबर मत होने पर डालेंगे पर्ची
प्रत्याशियों के वोटों की गिनती के बाद दो या उससे अधिक प्रत्याशियों को बराबर मत मिलता है तो ऐसे में निर्वाचन अधिकारी आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करेंगे। उन मतों में एक मत जोड़ दिए जाने से उन उम्मीदवारों में कोई एक उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए हकदार हो जाए, तो निर्वाचन अधिकारी उन उम्मीदवारों के बीच पर्ची डाल कर तय करेगा। ऐसी कार्रवाई करेगा मानो, जिस उम्मीदवार के नाम की पर्ची निकले उसे अतिरिक्त मत प्राप्त हुआ है।
ग्राम पंचायत सदस्य का परिणाम सबसे पहले
बैलेट बॉक्स को खोलने के बाद चारों पदों के मतपत्र को छांटा जाएगा। इसके बाद मतगणना मेज पर इन सभी मतों की गिनती शुरू होगी। ग्राम पंचायत सदस्य पदों का परिणाम सबसे पहले बताया जाएगा। ग्राम प्रधान पद के लिए कई मेज हो सकती हैं, इसके चलते परिणाम दूसरे स्थान पर घोषित होंगे। वहीं बीडीसी सदस्य के लिए भी कई टेबल पर वोट गिने जाएंगे। इसके चलते बीडीसी सदस्य का परिणाम तीसरे स्थान पर आएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के क्षेत्र दो ब्लॉक में भी हैं, ऐसे में इनका परिणाम सबसे देर में आने की उम्मीद है।

आज और कल बंद रहेगी मंडी
अमरोहा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के लिए मतगणना स्थल मंडी समिति अमरोहा और हसनपुर ब्लॉक के लिए मंडी समिति को गतगणना स्थल बनाया गया है। मतगणना दो मई से शुरू होगी। इसके साथ ही तीन मई तक वोटों की गिनती हो सकती है। ऐसे में मंडी समिति में कारोबार दो और तीन मई को स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed