{"_id":"681e698ee16677c68401b5c9","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-admission-in-polytechnic-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139627-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
Sat, 10 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 10 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। तकनीकी शिक्षा हासिल करने को पॉलीटेक्निक में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने का शनिवार को अंतिम अवसर है। पॉलीटेक्निक में प्रवेश पाने के लिए अभी तक जिलेभर से दो हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं।
जिले में तीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी बछरायूं, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुतावली व राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया के अतिरिक्त 16 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा लेते हैं। इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें प्रवेश के लिए आवेदन करने का शनिवार को आखिरी मौका है।
उधर, पॉलीटेक्निक में दाखिले बढ़ाने के लिए पॉलीटेक्निक चलो जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके तहत शिक्षकों ने गांवों में पहुंचकर युवाओं को पॉलीटेक्निक में प्रवेश पाने के लिए प्रेरित किया। जिले में अभी तक दो हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में अलग-अलग ट्रेड की कुल 738 सीटें हैं। इसके अलावा निजी संस्थाओं में भी बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 से 28 मई के बीच प्रवेश के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन होगा। तीन पालियों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी बछरायूं में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के बाद जारी होने वाली मेरिट के आधार पर काउंसिलिग के जरिये बच्चों को प्रवेश दिए जाएंगे। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए इच्छुक विद्यार्थी शनिवार को ऑनलाइन की प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं।