फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today CM Yogi will address the public meeting in Hasanpur

आज सीएम योगी हसनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today CM Yogi will address the public meeting in Hasanpur
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को (आज) जिले में आएंगे। वह हसनपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जिले में एक घंटे 10 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दोपहर 3.30 बजे वह सुखदेवी इंटर कॉलेज के हैलीपैड से मुरादाबाद के मूंढापांडे हवाई पट्टी जाएंगे, फिर यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि जन विश्वास यात्रा जिले में आएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ हसनपुर के सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। इसके बाद वह जिले के हसनपुर स्थित सुखदेवी इंटर कॉलेज के हैलीपैड पर 2.25 बजे आएंगे। यहां से वह जनसभा स्थल पर आएंगे। दोपहर 2.30 से दोपहर 3.30 बजे तक जनसभा स्थल पर रुकेंगे। इस दौरान जिले की विकास योजना का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे कार से हैलीपैड की तरफ आएंगे। राजकीय हेलीकॉप्टर से 3.35 बजे मुरादाबाद के मूंढापांडे हवाई पट्टी जाएंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed