फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tobacco is deadly, take a pledge to quit it today: Abhishek Vyas

तंबाकू जानलेवा, आज ही लें छोड़ने का संकल्प: अभिषेक व्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
Tobacco is deadly, take a pledge to quit it today: Abhishek Vyas
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने कहा कि दुनिया में प्रति वर्ष 60 लाख लोग तंबाकू के प्रयोग के कारण मर जाते है। तंबाकू के सेवन से होने वाल नुकसान और इससे बने पदार्थों से दूर रहने के लिए सचेत किया जाता है, फिर भी लोग इसका सेवन करते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में ड्रग्स, स्मोकिंग एंड एलर्जी एंड राइट टू एजुकेशन एंड वूमेन हाइजीन एंड सेनेटरी नेपकिन एंड चाइल्ड सेक्स रेटियो अंडर पीसीपीएनडीटी एक्ट विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष व जिला जज जफीर अहमद के निर्देश पर किया गया। अभिषेक व्यास ने बताया कि तंबाकू में बहुत से कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व पाये जाते हैं। धूम्रपान और तंबाकू खाने से मुंह गला, सांस की नली व फेफड़ों का कैंसर होता है। तंबाकू की लत के कारण कभी दूसरों की देखा देखी, कभी बुरी संगत में पहनकर कभी मित्रों के दबाव में, कई बार कम उम्र में खुद को बहा दिखाने की चाहत में लग जाती है। शौक कब आदत एवं आदत लत में बदल जाती है पता ही नहीं चलता। नशा छोड़ने का संकल्प लें और दूसरों को प्रेरित करें। इस दौरान डाॅ. कुणाल परासर, माेनिका श्रीवास्तव, डाॅ. सरिता कनाजिया, डॉ. प्रांजल मिश्रा, डाॅ. प्रदीप कमार, अमित चौहान, मोहम्मद मतीन, सिराज अहमद, संजय सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed