फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   To stop the overflow of the tank, put an alarm, save water: Rishipal Nagar

टैंक के ओवर फ्लो को रोकने के लिए अलार्म जरूर लगाएं, बचाए जल: ऋषिपाल नागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

वहीं ब्लाक परिसर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने घर के बाहर जल संरक्षण, टैंक के ओवर फ्लो को रोकने के लिए अलार्म लगाने समेत तमाम उपाय गिनाएं।बृहस्पतिवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर के नेतृत्व में ‘जल ही जीवन है’ पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान रामसिंह सैनी, मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, बब्बू मंसूरी, विनोद गोले, कपिल सैनी, गौरव वर्मा, अमित सैनी, प्रशांत कुमार, मनोज जोशी, विकास बाबू, जोगेंद्र सिंह, यशपाल सैनी, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा में जिला मंत्री कोसिंद्र नागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
To stop the overflow of the tank, put an alarm, save water: Rishipal Nagar

विस्तार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेेवा पखवाड़े में भाजपाइयों ने पैदल यात्रा निकाल कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति सचेत किया। वहीं ब्लाक परिसर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने घर के बाहर जल संरक्षण, टैंक के ओवर फ्लो को रोकने के लिए अलार्म लगाने समेत तमाम उपाय गिनाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर के नेतृत्व में ‘जल ही जीवन है’ पर पदयात्रा निकाली। जल संरक्षण करने, जल का कम उपयोग करने, जल बचाने के उपाय लिखे स्लोगन तख्ती हाथों में लेकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। पदयात्रा शहर के मोहल्ला मंडी चौब स्थित भाजपा नगर कार्यालय से शुरू होकर जट्ट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली, कटरा गुलाम अली, बेगम सराय, घेर मुनाफ, कोट चौराहा होते हुए नगर पालिका परिसर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान रामसिंह सैनी, मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, बब्बू मंसूरी, विनोद गोले, कपिल सैनी, गौरव वर्मा, अमित सैनी, प्रशांत कुमार, मनोज जोशी, विकास बाबू, जोगेंद्र सिंह, यशपाल सैनी, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर ब्लाक परिसर में जल संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से जल बचा सकते हैं जैसे ब्रश करते समय, बर्तन धोते समय, नल तभी खोले जब जरूरत हो। गाड़ी धोते समय, नहाते समय, बाथिंग मशीन के द्वारा, पानी को लगातार न टपकने दें। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि घर के बाहर जल संरक्षण, टैंक के ओवर फ्लो को रोक कर भी हम जल संरक्षित कर सकते हैं। उतना ही पानी ले जितना पीना है। आरओ या एसी से निकलने वाले बेकार जल का भी उपयोग करें। इसका उपयोग सब्जी, बर्तन धोने में किया जा सकता है। वाटर ओवर फ्लो अलार्म जरूर लगाएं। इस दौरान चौधरी भूप सिंह, पूरन सिंह सैनी, हरज्ञान प्रजापति, योगेश चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, यशवंत गुर्जर, अनुज औलख, राजीव प्रधान, संदेश ढिल्लो, सुनील चौधरी, संजीव कुमार, सोमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को बताया गया कि जल की बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीणों को समझाएं। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा में जिला मंत्री कोसिंद्र नागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed