फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigridham Fair: The number of devotees arriving has increased, the excitement is increasing

तिगरीधाम मेला : तेज हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला, बढ़ रही रौनक

Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tigridham Fair: The number of devotees arriving has increased, the excitement is increasing
गजरौला (अमरोहा)। तिगरीधाम गंगा मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोई ट्रैक्टर-ट्राॅली तो कोई भैंसा बुग्गी से मेला स्थल पहुंच रहा है। जिससे मेले में रौनक बढ़ने लगी है। यही नहीं श्रद्धालु टेंट लगाकर रुकने लगे हैं और प्रशासन ने भी वहां डेरा डाल दिया है। आने वाले एक-दो दिन में भीड़ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। जिन श्रद्धालुओं ने मेले में आकर अपना लगाया है, उनमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। मेले में घर की तरह रसोई शुरू हो गई है। नगलिया बहादुरपुर गांव से मेले में इस बार कई परिवार आए हैं। मेले में आए प्रमोद कुमार के तंबू में सिलिंडर पर खाना बनाया जा रहा है। इस तंबू के पास में ही आदेश का परिवार है। उन्होंने बुधवार दोपहर तक अपना तंबू तैयार किया। शाम को 4 बजे खाना बनाया। आदेश और प्रियंका का कहना है कि मेले में भोजन का स्वाद और बढ़ जाता है।
विज्ञापन








मेले में आने लगे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली

गजरौला। गंगा मेला धीरे-धीरे आकार लेने लगा है। बुधवार शाम को मेले में कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचे। अब काफी दूर तक श्रद्धालुओं के तंबू और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों, जन प्रतिनिधियों के शिविर दिखाई दे रहे हैं। उधर मनोरंजन के लिए झूला, हिंडोला, नाव आदि तैयार हो गए। सदर चौक के आस पास मीना बाजार में दुकान लगाने की तैयारी भी जोर पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा के लिए दस जिलों से आया पुलिस बल

गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में इस बार कड़ी सुरक्षा रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए बुधवार शाम तक बरेली से एक कंपनी और गाजियाबाद से दो कंपनी पीएसी जवान मेले में आ गए। इसके अलावा बाढ़ राहत पीएसी के एक प्लाटून जवान मेले में आ गए। जबकि बिजनौर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, हाथरस, एटा, मथुरा सहित दस जिलों से पुलिस बल मेले में आ गया। मेला कोतवाली प्रभारी बालेंद्र सिंह का कहना है कि मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी जवान तैनात रहेंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed